अंतर्राष्ट्रीय खेल : तहलकों में बीतेगा वर्ष 2018

जहां निकले वर्ष ने खेलों की दुनिया में बड़े उतार-चढ़ाव के साथ मीठी और कड़वी यादों का सफर तय किया, वहां वर्ष 2018 भी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में नए मुकाम के सृजन के लिए तैयार है। इस वर्ष खेल प्रेमी फीफा विश्व कप एशियाई खेल, राष्ट्रीय मंडल खेलें, विंटर ओलम्पिक, हॉकी विश्व कप के प्रतिष्ठित मुकाबलों सहित क्रिकेट, टैनिस, बैडमिंटन आदि खेलों में खिलाड़ियों के चमत्कारी प्रदर्शन का जी भर का लुत्फ लेंगे। आओ रू-ब-रू हों इस वर्ष होने वाले कुछ प्रमुख टूर्नामैंटों से -फीफा विश्व कप : विश्व में सबसे अधिक खेले जाने वाले खेल फुटबॉल के साथ जुड़ी सबसे बड़ी प्रतियोगिता फीफा विश्व कप 14 जून से 15 जुलाई तक पहली बार रूस में खेला जाएगा। विश्व कप का यह 21वां संस्करण है। इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए क्वालीफाई कर चुकी 32 टीमें ज़ोर आजमाइश करेंगी। अर्जेन्टीना में आयोजित हुए 2006 विश्व कप के बाद यूरोप में होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पूर्व 2014 में ब्राजील में विश्व कप में जर्मनी विजेता रहा था।एशियाई खेल : ओलम्पिक खेलों के बाद एशियाई खेल ही विश्व स्तर के मुकाबलों में बड़ा टूर्नामैंट हैं। इस वर्ष इसका आयोजन 8 अगस्त से 2 सितम्बर तक इंडोनेशिया के शहर जकार्ता (पालेमबाग) में होगा। इसमें 40 खेलों के साथ जुड़े 462 इवैंट्स होंगे। यह एशियाई खेलों का 18वां अखाड़ा है। 1962 के बाद यह पहला मौका है, जब यह खेल जकार्ता में होने जा रहे हैं। दरअसल पहले इन खेलों की मेजबानी हनोई (वियतनाम) ने करनी थी पर वित्तीय कारणों से उसने अपना नाम वापिस ले लिया।राष्ट्रमंडल खेल : 21वें राष्ट्रमंडल खेल जिनको गोल्ड कोस्ट 2018 (आस्ट्रेलिया) से जाना जाएगा, 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होंगे। इन खेलों में 70 राष्ट्रमंडल समूह में शामिल देश हिस्सा लेंगे। यहां 18 खेलों में 275 इवैंट्स में खिलाड़ी ज़ोर-आजमाइश करेंगे। आस्ट्रेलिया इन खेलों की पांचवीं बार मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल मेले में अक्सर ज्यादातर दबदबा आस्ट्रेलिया का ही रहा है।विंटर ओलम्पिकस : प्रत्येक चार वर्ष के बाद होने वाली विंटर ओलम्पिक इस वर्ष दक्षिण कोरिया के पियोगचैग शहर में 9 से 25 फरवरी तक होंगे, इसमें लगभग 90 देश हिस्सा लेंगे, जहां 15 खेल विभिन्ताओं में 102 इवेंट्स के लिए खिलाड़ी करो या मरो तक के दांव खेलते नज़र आएंगे। विंटर ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने वाले पियोगचैग तीसरा एशियाई शहर है। इससे पहले जापान के स्पोरो (1972) और नगोन (1998) यह पहचान हासिल कर चुके हैं।क्रिकेट मुकाबले : हालांकि क्रिकेट मुकाबले वर्ष भर चलते रहेंगे और भारतीय टीम की शुरुआत दक्षिण अफ्रीकी दौरे से हो चुकी है।  लेकिन इस बार ज्यादातर खेल प्रेमियों की नज़रें विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया जब इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी पर टिकी रहेंगी। भारतीय टीम 3 से 8 जुलाई तक तीन टी-20 मैच और 12 जुलाई से 17 जुलाई तक तीन एक-दिवसीय मैच और 11 अगस्त से 11 सितम्बर तक 5 टैस्च मैच खेलेगी। भारतीय टीम इस वर्ष दिसम्बर में अपना सफर आस्ट्रेलिया टूर के साथ समाप्त करेगी। हॉकी विश्व कप : हॉकी की 14वीं खिताबी कशमकश 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में देखी जा सकेगी। इस विश्व कप में 16 टीमें शामिल होंगी। इस वर्ष महिला विश्व कप भी 25 जुलाई से 5 अगस्त तक खेला जाएगा। इसके अलावा टैनिस के आस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामैंट की शुरुआत 15 जनवरी को होगी। बैडमिंटन के प्रतिष्ठित मुकाबले ऑल इंग्लैंड 14 से 18 मार्च और थामस और उबेर कप मई में बैंकॉक में और यूथ ओलम्पिक्स 6 से 18 अक्तूबर तक बोनस आइरस में खेले जाएंगे।