पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद,एक जवान और 3 नागरिक घायल

जम्मू,18 जनवरी - पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पार पर संघर्षविराम का उल्लंघन और गोलीबारी कर रहा है। बीती रात जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा और अरनिया इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान और 3 नागरिक भी घायल हो गए है। जिसके बाद 200 किमी के एरिया में रेड अलर्ट कर दिया गया है।