मुंबई : दावत खाने के बाद मदरसे के 30 बच्चे बीमार

मुंबई,18 जनवरी - मुंबई के पास भिवंडी में एक मदरसे में पढ़ने वाले 30 बच्चे फूड पॉयज़निंग का शिकार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आईजीएम अस्पताल ले जाया गया। बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए ठाणे के सिविल और मुंबई के नायर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 30 में 5 बच्चों की हालत ज़्यादा नाज़ुक है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी मदरसे में जाकर जांच शुरू कर दी है।