भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 18 जनवरी - भारत ने आज अपनी परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया। यह एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) है। इसकी रेंज 5000 किमी. है। ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप में इसका सफल परीक्षण किया गया। अपनी रेंज की वजह से यह मिसाइल चीन के कई हिस्सों तक पहुंच सकती है।