सीनियर अकाली नेता मनजीत सिंह कलकत्ता का किया गया अंतिम संस्कार 

अमृतसर, 18 जनवरी - (जसवंत सिंह जस) - पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब और सीनियर अकाली नेता स. मनजीत सिंह कलकत्ता का अंतिम संस्कार आज सरकारी सम्मानों और धार्मिक  रीतों के साथ किया गया। इस मौके पर अरदास सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह जत्थेदार अकाल तख्त साहिब द्वारा की गई। इनका अंतिम संस्कार गैस भट्ठी पर किया गया। इस मौके पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू समेत अन्य राजसी और धार्मिक नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।