वास्को में अमोनिया गैस का कहर, घरों से बाहर निकले लोग

वास्को, 19 जनवरी - गोवा में अमोनिया गैस का कहर बरपा है। वास्को में बीती रात अमोनिया गैस का टैंकर पलटने के बाद से सनसनी मची हुई है। टैंकर का गैस लीक हो चुका है। गैस फैलने से लोगों को सफोकेशन हो रहा है। लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। इस घटना के बाद दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग अपने अपने घरों से भाग रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने मदद के लिए नौसेना को बुलाया है।