सुरजीत सिंह बरनाला महान नेता थे : बादल

बरनाला, 21 जनवरी (राजेन्द्र बांसल, नरेन्द्र अरोडा, विजय भंडारी) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल तामिलनाडू, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड स. सुरजीत सिंह बरनाला की पहली बरसी स्थानीय गुरुद्वारा तप अस्थान बीबी प्रधान कौर जी में उनकी धर्म पत्नी बीबी सुरजीत कौर बरनाला और सपुत्र स. गगनजीत सिंह बरनाला की देखरेख मेें मनाई गई। श्री सहज पाठ साहिब के भोग उपरांत रागी जत्थों की तरफ से गुरबाणी यश श्रवण करवाया गया, उपरांत श्रद्धांजलि समागम हुआ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख स. प्रकाश सिंह बादल ने स. बरनाला को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि वह सिख पंथ के महान नेता थे। स. सुरजीत सिंह बरनाला और इनकी ज़िंदगी हमेशा देश-कौम के लिए प्रकाश स्तम्भ रहेगी। स. बरनाला जैसी बहुत कम शख्सियतें होती हैं जिनको पूरा देश सत्कार देता है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की तरफ से लड़ी लड़ाई में स. बरनाला ने आगे होकर संघर्ष किया और जेलें भी काटीं और शिरोमणि अकाली दल की तरफ से भी स. बरनाला की हर राय को पूरी तरह माना जाता था। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप-मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि स. सुरजीत सिंह बरनाला की ज़िंदगी संघर्ष भरी रही है और उन्होंने अकाली दल को ऊंचा उठाने के लिए बहुत काम किया है। स. बरनाला का उनके परिवार की तरफ से भी पूरा साथ दिया गया, जिस कारण ही वह देश और कौम की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल के इतिहास और पार्टी के साथ जुड़ी महान शख्सियतों की यादों को ताज़ा रखने के लिए पार्टी कार्यालय में एक म्युज़ियम बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी तस्वीरें लगाईं जाएंगी और पार्टी के इतिहास के साथ संबंधित एक फ़िल्म भी तैयार की जा रही है, जो जल्दी भी दिखाई जाएंगी। श्रद्धांजलि समागम को शिरोमणी समिति प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, मैंबर लोक सभा प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा, सिकन्दर सिंह मलूका, बलदेव सिंह मान, संत बलवीर सिंह घुन्नस, प्रकाश चंद गर्ग, पूर्व विधायक इकबाल सिंह झून्दा, सुरिन्दरपाल सिंह सिबिया, शिरोमणि समिति मैंबर परमजीत सिंह खालसा, चेयरमैन रुपिन्दर सिंह संधू, भाजपा नेता सुखवंत सिंह धनौला ने भी संबोधित किया। इस मौके पूर्व उप-राजपाल स. इकबाल सिंह, पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, शिरोमणी समिति के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, सीनियर नेता रणजीत सिंह तलवंडी, एस.एस. बोर्ड के पूर्व चेयरमैन तेजिन्दर सिंह संधू के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।