बारिश और बर्फबारी ने उत्तर भारत में बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली, 23 जनवरी - हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कल बर्फबारी हुई। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय हल्की बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जाती है। मौसम विज्ञानियों ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में हल्की बारिश और कोहरे के कारण मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 6.7 डिग्री, 6.4 डिग्री और 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।