भाजपा हिंसा, नफ़रत के साथ देश में लगा रही है आग - राहुल गांधी

नई दिल्ली, 25 जनवरी - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ़िल्म पद्मावत की रिलीज को लेकर करणी सेना के समर्थकों की ओर से गुरूग्राम में एक स्कूल बस पर हमला करने के बाद भाजपा पर हमला साधा है। राहुल ने भाजपा पर हिंसा, नफ़रत की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टवीट कर कहा कि बच्चों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण नहीं हो सकता। हिंसा और नफ़रत कमज़ोर लोगों का हथियार है। भाजपा नफ़रत और हिंसा की राजनीति करके पूरे देश में आग लगा रही है।