कांग्रेस ने मेघालय और त्रिपुरा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी

नई दिल्ली, 27 जनवरी - कांग्रेस ने मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। त्रिपुरा के लिए कांग्रेस ने 56 जबकि मेघालय के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। वहीं मेघालय से मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।