ज़ीनत अमान ने अपने दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया 

मुंबई, 30 जनवरी - अपने ज़माने की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने अपने दोस्त और व्यापारी अमर खन्ना के खिलाफ छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला दर्ज करवाया है। ज़ीनत का कहना है कि अमर उसके साथ बीते कुछ महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है।