28 फरवरी तक लुधियाना चुनाव करवाए जाएं - पंजाब सरकार द्वारा नोटीफिकेशन

लुधियाना, 31 जनवरी - (अमरीक सिंह बत्रा) - पंजाब सरकार द्वारा जारी किये नोटिफिकेशन नं. 3/2/2017 /एमईओ/ईए /407 तारीख़ 30.1.18 के अनुसार नगर निगम लुधियाना के  चुनाव 28 फरवरी 2018 तक करवाए जाएंगे। स्थानीय सरकार के निदेशालय विभाग द्वारा जारी किये नोटिफिकेशन की कॉपी चुनाव आयोग पंजाब को भेज दी गई है। जिसके साथ चुनाव के प्रोग्राम का ऐलान जल्द किये जाने की संभावना है।