मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे कैबिनेट का विस्तार 

भोपाल,03 जनवरी - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह साढ़े नौ बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेल पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री चौहान ने कल शाम मुलाकात की थी।