शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल,03 जनवरी - शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज हो गया। शिवराज कैबिनेट में तीन नए राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नारायण सिंह कुशवाह, जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार ने नए मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।