लुधियाना नगर निगम चुनाव : मनोरंजन कालिया द्वारा भाजपा संभावित उम्मीदवारों के साथ मुलाकात 

लुधियाना ,03 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया आज लुधियाना में पहुंचकर हलका उत्तरी और केंद्रीय के संभावित उम्मीदवारों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। यह सिलसिला आज शाम तक जारी रहेगा। इसके चलते भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय दफ्तर में पहुंचे हुए हैं।