विक्की गौंडर को पनाह देने वाले लक्खे का ज़मानत के बाद नहीं कोई सुराग

अबोहर, 3 फरवरी (कुलदीप सिंह संधू) : गैंगस्टर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और उनके एक अन्य साथी को पनाह देने वाले राजस्थान के जिला श्री गंगानगर की ढ़ाणी इकबाल सिंह 2सी वासी लखविन्द्र सिंह लक्खा को गत दिनों माननीय अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा। उसके घर अंदर उसकी सिर्फ मां और बहन ही मौजूद है, जबकि उसकी पत्नी, बच्चे और पिता भी घर में मौजूद नहीं  है। घर के बाहर राजस्थान पुलिस के जवान सख्त पहरेदारी कर रहे है और हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नज़र रख रहे हैं। आज जब हमारे संवाददाता ने लखविन्द्र सिंह लक्खा के घर यहां विक्की गौंडर और उसके साथियों का एनकाऊंटर किया गया था तभी जाकर लखविन्द्र सिंह लक्खा से मुलाकात करनी चाही तो वहां मौजूद राजस्थान पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि अदालत द्वारा जमानत मिलने के बाद लखविन्द्र सिंह लक्खा घर नहीं आया और न ही उसका कोई पता चल रहा है। उन्होंनें बताया कि घर में सिर्फ उसकी मां और बहन ही मौजूद है जबकि उसका पिता, पत्नी और बच्चे भी एनकाऊंटर से पहले ही घर से गैर हाज़िर है। यहां यह उल्लेखनीय हे कि गत 26 जनवरी को शाम के समय लखविन्द्र सिंह लक्खा की रिहायश पर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और उनके तीसरे साथी शविन्द्र सिंह पुलिस से हुए मुकाबले में मारे गए थे और दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए थे। लखविन्द्र सिंह लक्खा की ढ़ाणी को जाते रास्ते पर ढ़ाणी से लगभग 2 सैंटीमीटर पहला पंजाब पुलिस के जवानों ने नाकाबंदी की है और ढ़ाणी के बाहर राजस्थान पुलिस ने सख्त पहरा लगाया है। राजस्थान पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है और हर आने जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जाती है।