शव को डी.एस.पी. कार्यालय समक्ष रख कर दिया धरना

पट्टी, 3 फरवरी (प्रभात मोंगा) : गत दिन पट्टी शहर के एक व्यपारी की एकसिस बैंक समक्ष तीन हथियारबंद लुटेरों द्वारा गोरी मारकर हत्या कर देने के उपरांत नगदी लुट कर फरार हो जाने के कारण पुलिस द्वारा लुटेरों को जल्द काबू किए जाने की मांग को लेकर शहर के समूह व्यपारियों ने अपनी दुकानें बंद करके मृतक व्यपारी के पारिवारिक सदस्यों के साथ शहर में रोष मार्च किया और मृतक के शव को डी.एस.पी. कार्यालय समक्ष रख कर पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की। व्यपारी अजित जैन जो गत दिन शुक्रवार को एकसिस बैंक में नगदी जमां करवाने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे जब वह बैंक से कुछ दूरी पर थे तो एक आई-20 बिना नंबर की कार में तीन हथियारबंद लुटेरों ने आकर व्यपारी अजित जैन को गोली मार कर लगभग 1.40 लाख रुपए नगदी लुट कर फरार हो गए। इस घटना मौके बैंक के बाहर एक पुलिस कर्मचारी अपनी सरकारी राईफल के साथ तैनात था लेकिन उस ने भी लुटेरों को रोकने की कोशिश नहीं की। इस घटना के रोष में शनिवार को शहर के समूह व्यपारियों ने अपनी दुकाने बंद कर मृतक के शव को डी.एस.पी. कार्यालय समक्ष रख कर रोष धरना दिया। इस रोष धरने में शहर के व्यपारियों के अलावा विभिन्न राजनीति पार्टियों के सदस्यों ने क्षेत्र में दिन ब दिन बढ रही लुटपाट की घटनाओं पर चिंता प्रगट करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपनी जान की रक्षा की मांग की। इस मौके पर एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान ने मौके पर पहुंच कर शहर निवासियों को बताया कि थाना पट्टी के मुखी तरसेम मसीह को सस्पैंड करने के अलावा बैंक नज़दीक तैनात होमगार्ड के जवान हरभजन सिंह को डिसमिस कर दिया है। एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान ने धरनाकारियों को अशवासन दिलाया कि आरोपियों को जल्द काबू कर सख्त कारवाई की जाएगी, जिस पर धरनाकारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह सिधू, दलबीर सिंह सेखों, खुशविंदर सिंह भाटिया शिरोमणि कमेटी सदस्य, सुरिंदर कुमार शिंदा अध्यक्ष नगर कौंसल पट्टी, कंवलप्रीत सिंह उपाध्यक्ष नगर कौंसल, जोगिंदर सिंह सीनियर उपाध्यक्ष नगर कौंसल, कुलविंदर सिंह बब्बा, हरमन सिंह सेखों, लखबीर सिंह लाहौरिया, गुरमेज सिंह बोपाराए, रणजीत सिंह पार्षद, रणजीत सिंह चीमा, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अतुल जैन, कोमल जैन, संगत बाट, सुखवंत सिंह कालेके, शक्ती संधू, कशमीरी लाल, सरप्रीत सिंह सेखों, जगदीप चौधरी, तरसेम लाल, दीपक जैन, धर्म सिंह, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह पनगोटा, पार्षद अजे कुमार, पिं्रसीपल हरदीप सिंह के इलावा बड़ी संख्या में दुकानदार व राजनीतिक पार्टियों के सदस्य उपस्थित थे।