अगले साल शादी कर सकती हैं कंगना रणौत!

मुंबई, 5 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रणौत अगले साल शादी कर सकती हैं।
कंगना का  नाम वैसे तो कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। पिछले साल कंगना ने शादी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि युवा उम्र में आदमी की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। कंगना ने हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो जल्द शादी करेंगी। कंगना ने कहा,॑युवा दौर में इंसान आजादी चाहता है। वो अपनी मर्जी से अपने जीवन के फैसले लेना चाहता है। किसी की दखलअंदाजी उसे पसंद नहीं होती। मेरे भाई ने शादी कर ली है, मेरे बहन मां बनने वाली है। कैसे जिंदगी एक नए सिरे से चलने लग जाती है।आपका अपना परिवार होता है, जिनके साथ वीकेंड पर आप समय बिताते हैं। मैं अपने घर में ये देख रही हूं। शायद मेरे लिए भी अब शादी करने का सही समय आ गया है।॑
कंगना ने  कहा कि वो अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि उनका जीवन साथी कौन होगा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा।