नगर निगम भाजपा उम्मीदवारों की सूची आज होगी जारी 

लुधियाना, 7 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - नगर निगम भाजपा उम्मीदवारों की सूची आज जारी होगी। पार्टी प्रधान विजय सांपला ने इस सम्बन्धित 10 बजे चंडीगढ़ में कोर  कमेटी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग के तुरंत बाद चंडीगढ़ में ही यह सूची जारी कर दी जायेगी। मीटिंग में चुनाव कमेटी के इंचार्ज मनोरंजन कालिया, ज़िला प्रधान रवीन्द्र कुमार अरोड़ा और अन्य नेता शामिल होंगे।