2019 में दो बड़ी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे सलमान

नई दिल्ली, 7 फरवरी (भाषा) : सलमान खान 2019 में अपनी दो फिल्मों के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने को तैयार हैं। वर्ष 2019 में ‘दबंग’ खान की फिल्म ‘भारत’  ईद पर और ‘किक-2’ क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।  उन्होंने लिखा, सलमान खान की दो बड़ी फिल्में वर्ष 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। तरन ने लिखा कि अली अब्बास जफर निर्देशित ‘भारत’ 2019  में ईद पर रिलीज होगी। साजिद नाडियावाला निर्देशित ‘किक-2’ 2019 में क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ‘किक 2’ सलमान की 2014 में आई फिल्म ‘किक’ का सीक्वल है।