फाज़िल्का की धरती से कांग्रेस का अंत शुरू : सुखबीर

फाजिल्का, 7 फरवरी (प्रदीप कुमार/रितिश कुक्कड़) : शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में शुरू की गई पोल खोल रैलियों के तहत फाजिल्का से एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि फाजिल्का की धरती से एक साल पहले बनी पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ राजनीतिक जंग की शुरू की गई है। फाजिल्का से कांग्रेस सरकार का अंत आज से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार को पंजाब के लोगों ने एक साल का समय दिया, लेकिन कांग्रस सरकार एक भी वायदा पूरा नहीं कर सकी। उन्हाेंने कहा कि भारत में कैप्टन पंजाब का पहला मुख्यमंत्री होगा जो एक साल के समय दौरान प्रदेश के किसी भी हलके में नहीं गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर सुनील जाखड़ लोगाें पर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने श्री जाखड़ से कहा कि पहले अबोहर से विधान सभा चुनावों में हार गए, फिर गुरदासपुर उप चुनाव जीत लिए, अब दम है तो आने वाले लोकसभा चुनावों में फिरोजपुर से चुनाव लड़कर देखें।  इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कुछ लोग अकाली भाजपा के रिश्तों प्रति फिजूल की बातें कर रहे हैं। इस मौके पर वरदेव सिंह मान, अवतार सिंह जीरा, दियाल सिंह कोलियां वाली, दविन्द्र सिंह बब्बल, बंटी रूमाणा, जत्थेदार चरन सिंह, सुबोध वर्मा सहायक मीडिया इंचार्ज पंजाब भाजपा, नरदेव सिंह मान, यूथ अकाली दल जिला फाजिल्का देहात के प्रधान लखविन्द्र सिंह रोहीवाला, शहरी प्रधान सतिन्द्र सिंह सवि, आढ़तीया एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह लवली, भाजपा जिला प्रधान विष्णु भगवान डेलू, रछपाल सिंह संधू, राकेश धूड़िया प्रधान नगर कौंसिल, जसवंत सिंह संधू, अवतार सिंह सरपंच कमाल वाला, रणदीप सिंह मान, सुरिन्द्र पप्पी कामरा, सुखपालवीर सिंह मान, लाडी धवन, सम्पूर्ण सिंह बहक खास, ओम प्रकाश चेयरमैन, आत्मा राम कंबोज, साहिब सिंह सरपंच, इकबाल सिंह सरंपच, गुरमीत सिंह राणू और बलवंत सिंह नूरपुरा आदि मौजूद थे।