श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार 

चेन्नई,08 फरवरी - श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ़्ट द्वीप के पास सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मछुआरों की एक नाव को भी जब्त किया गया है। मछुआरों को पूछताछ के लिए कंकेसनथुरई के शिविर में ले जाया गया है।