निधन के 30 साल बाद नगर निगम का महादेवी वर्मा को नोटिस

इलाहाबाद,08 फरवरी - इलाहाबाद नगर निगम ने मशहूर लेखिका महादेवी वर्मा को उनके निधन के 30 साल बाद नोटिस भेजा है। निगम के हाउस टैक्‍स विभाग ने उनके नाम एक नोटिस जारी कर कहा है कि वह खुद हाजिर होकर अशोक नगर के नेवादा स्थित अपने मकान का बकाया 48,050 रुपये का हाउस टैक्‍स जमा कराएं, वरना उनकी प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया जाएगा।