राहुल गांधी अब मेरे भी बॉस - सोनिया गांधी

नई दिल्ली,08 फरवरी - कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला साधते हुए कहा कि सरकार को सत्ता में आये चार साल हो गए हैं और मोदी सरकार के कारण लोकतंत्र खतरे में है। इसका प्रभाव संसद, न्यायपालिका, मीडिया और समाज पर भी पड़ा है। सोनिया ने कहा कि देश में किसानों की स्थिति ख़राब होती जा रही है। सोनिया ने रोज़गार को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुजरात चुनाव और राजस्थान की उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी अब पार्टी प्रधान हैं और राहुल उनके भी बॉस हैं।