दो वर्ष के बाद ओलम्पियन संदीप सिंह की हॉकी टीम में वापसी

जालन्धर, 8 फरवरी (जतिन्द्र साबी) : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलम्पियन संदीप सिंह जर्मनी में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। संदीप सिंह इस समय हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर डी.एस.पी.  नियुक्त हैं। 2006 में दिल्ली कालका शताब्दी एक्सप्रैस में संदीप सिंह को गलती से गोली लगी थी जो इसकी पस्ली, रीढ़ की हड्डी, किडनी व लीवर पर असर कर गई। लेकिन अब दो वर्ष पश्चात् ओलम्पियन संदीप सिंह ने भारतीय हॉकी टीम में वापसी पर कहा कि मैं निजी तौर पर भारत के खेल मंत्री से यह अपील करूंगा कि भारत सरकार विश्व स्तर के खिलाड़ियों के लिए रीहैबलीटेशन सैंटर बनाए क्योंकि खेल मंत्री एक खिलाड़ी हैं वह खिलाड़ियों का दुख समझते हैं। याद रहे कि संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म सूरमा जल्द आ रही है व इसमें दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू ने अभिनय किया है। संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम अवश्य टोक्यो ओलम्पिक में कोई पदक जीतेगी।