अभी शादी नहीं कर रही प्रियंका चोपड़ा

 मुंबई, 8 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभी शादी नहीं कर रही हैं। प्रियंका अपनी शादी के बारे में खुलकर बताने को तैयार हैं। प्रियंका से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इस पर प्रियंका ने कहा कि  शादी को लेकर किसी से कुछ भी नहीं छिपायेंगी और जब भी शादी होगी, इसके बारे में सबको खुल कर बतायेंगी। प्रियंका ने कहा कि फिलहाल तो वो शादी नहीं कर रही है लेकिन जब भी करेंगी, खुल कर बतायेंगी।  प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमरीका में भी किसी के साथ डेट किया है लेकिन वो शख्स उनके टीवी शो ‘क्वांटिको’ का कोई कलाकार या क्रू मेंबर नहीं था। प्रियंका चोपड़ा से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इसपर प्रियंका  ने कहा कि नहीं। यदि ऐसा होता तो आपको अब तक खबर पहुंच चुकी होती।