शेयर बाजार फ‍िर गिरा, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 09 फरवरी - अमेरिकी बाजार की धीमी रफ्तार का असर भारतीय शेयर मार्केट पर आज भी दिखा है। पिछले हफ्ते 35 हजार के स्तर पहुंचने वाला सेंसेक्स आज 33 हजार पर पहुंच गया। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की गिरावट के साथ 33,930 के स्तर पर खुला है। हालांकि, 50 शेयरों वाला निफ्टी 10 हजार के स्तर पर बरकार है, लेकिन उसमें भी कमजोरी आंकी गई है। निफ्टी में 145 अंकों की गिरावट के साथ 10,431 के स्तर पर खुला है।