स्टोर में गोलीबारी के दौरान मारे गए पंजाबी का आज अमेरिका में अंतिम संस्कार    

घनौर,10 फरवरी - (जादविन्दर सिंह जोगीपुर) - अमेरिका में बीते दिनों जॉर्जिया स्टेट के एक स्टोर में पंजाबी नौजवान परमजीत सिंह निवासी गांव पिप्पल मंगोली तहसील राजपुरा जिला  पटियाला, जो कि रोमी इलाके के हाईटेक क्विक नाम का स्टोर चलाता था। लूट के इरादे के साथ आए लुटेरो ने उक्त स्टोर में दाख़िल होते ही अंधाधुन्ध गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। गोलीबारी के दौरान स्टोर में काम कर रहे परमजीत सिंह की छाती में चार गोलियां लगीं और परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार 10 फरवरी 2018 दिन शनिवार को अमेरिका में किया जायेगा। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले दोषी लवार नासिद को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मृतक परमजीत के गांव पिप्पल मंगोली में रह रहे रिश्तेदारों ने बताया कि परमजीत आठवीं कक्षा के बाद अमेरिका चला गया था। परमजीत लगभग 30 साल से अमेरिका में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक परमजीत सिंह का सारा परिवार अमेरिका में ही रहता है। इस घटना की ख़बर सुनते ही गांव में रोष की लहर फैल गई।