खाड़ी देशों के विकास में 30 लाख भारतीय शामिल - प्रधानमंत्री 

अबू धाबी,11 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में रह रहे भारतीय समुदाय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि खाड़ी देशों की विकास यात्रा में 30 लाख से ज्यादा भारतीय भी शामिल है और दुबई में रह रहे भारतीयों को यहां बिल्कुल घर जैसा माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि भारत का खाड़ी देशों के साथ कई दशकों बाद गहरा नाता बना है।