मिल्कमैन की बायोपिक में काम करेंगे अक्षय

मुंबई 12 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक और बायोपक में काम करने जा रहे हैं। फिल्म पैडमैन की रिलीज के बाद अब अक्षय कुमार के पास एक और बायोपिक पर काम करने का ऑफर आया है। चर्चा है कि  वह मिल्कमैन के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज कुरियन की जीवनी पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। एकता कपूर ने डॉ. वर्गीज कुरियन की जीवनी पर आधारित किताब के राइट््स खरीदे हैं। एकता चाहती हैं कि इस फिल्म में अक्षय कुमार कुरियन की भूमिका में नजर आएं। बताया जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म के लिए अक्षय को सही मानते हैं। फिल्म के डायरेक्टर और एडिटर श्री नारायण सिंह ने डॉ. कुरियन के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने सामान्य जन और महिलाओं के लिए सराहनीय काम किया। वह एक दूरदर्शी सोच वाले बिजनेसमैन थे, साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे।