नशे की हालत में नाले में गिरे दो व्यक्तियों की मौत

गुरदासपुर, 13 फरवरी - (आलमबीर सिंह) - गुरदासपुर गांव घराला के दो व्यक्तियों ने बीती रात 8 बजे के करीब घर से बाहर जाकर शराब पी और नशो की हालत में गांव के नाले में जा गिरे। जिसके कारण रात में पड़ी ओलावृष्टि और ठंड से दोनों व्यक्ति प्रातःकाल मृतक पाए गए। मृतकों की पहचान शमशेर सिंह पुत्र प्यारा सिंह और बलदेव सिंह पुत्र तेक सिंह दोनों निवासी घराला के तौर पर हुई है। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्ज़े में लिया और अगली कार्यवाही शुरू कर दी।