जत्थे. कोहाड़ को विभिन्न नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित


शाहकोट, 13 फरवरी (रणजीत बहादुर, दलजीत सिंह सचदेवा, बांसल): नायब सिंह कोहाड़ पूर्व एम.डी. को-आप्रेटिव बैंक जालन्धर के पिता व बचित्र सिंह कोहाड़ पूर्व डायरैक्टर व पवित्र सिंह कोहाड़ के दादा जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री, हलका शाहकोट के मौजूदा विधायक व पंजाब विधानसभा में अकाली दल के उप नेता जोकि कुछ दिन पहले निधन हो गया था, की आत्मिक शांति के लिए रखे गए सहज पाठ का भोग निवास अस्थान पिंड कोहाड़ खुर्द (शाहकोट) में डालने उपरांत नज़दीक दाना मंडी कोहाड़ कलां (शाहकोट) में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया।
इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, अकाली दल की समूची लीडरशिप, साग-संबंधी, रिश्तेदारों सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक नेताओं के अलावा हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर कीर्तनी जत्थों द्वारा वैरागमयी कीर्तन किया गया। इस मौके पर स. प्रकाश सिंह  बादल ने श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि जत्थे. कोहाड़ की ज़िंदगी एक चानण मुनारा था व इन्हाेंने सरपंच से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है। बादल ने कहा कि कोहाड़ राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक सोच के मालिक थे व उन्होंने हलके के लोगों को अपील की कि जिस तरह तुम जत्थे. कोहाड़ का साथ देते थे, उसी ही तरह कोहाड़ के परिवार पर मेहर भरा हाथ रखें। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जत्थे. कोहाड़ हमारी पार्टी व बादल परिवार के सदस्य थे व पार्टी द्वारा जो भी उनको ज़िम्मेदारी सौंपी जाती थी, वह बड़ी ईमानदारी से निभाते थे। इस अवसर पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि कोहाड़ ने लम्बा संघर्ष लड़ा व लोगों की सेवा की, इस कारण क्षेत्र के लोगों को उन पर बहुत गर्व था। इस अवसर पर महिन्द्र सिंह के.पी. पूर्व एम.पी. ने कहा कि कोहाड़ एक शरीफ व प्यारी शख्सियत थे व राजनीति में उन्होंने बहुत बड़ा नाम कमाया है।
इस अवसर पर भाजपा द्वारा के.डी. भंडारी ने कहा कि यह कर्मजोगी व धार्मिक इन्सान हम में से चले गए हैं, उनके द्वारा किये गए कार्य ही हमें हमेशा इनकी याद दिलवाते रहेंगे। इस अवसर पर रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा एम.पी. ने कहा कि जत्थे. कोहाड़ ने लोगों की सेवा करके सरपंची से कैबिनेट मंत्री तक उपलब्धि हासिल की, ऐसी शख्सियत कम देखने को मिलती है। इस अवसर पर वरिन्द्र  शर्मा एम.पी. साऊथहाल (इंग्लैंड) ने इंग्लैंड की संगत द्वारा श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि जत्थे. कोहाड़ की सोच धार्मिक व बढ़िया थी।
इस अवसर पर डा. दलजीत सिंह चीमा पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जत्थे. कोहाड़ की जीवनी बारे बताया व कहा कि कोहाड़ में मेहनत, लग्न व सबर संतोख वाले गुण थे। इस अवसर पर जत्थेदार तोता सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, जसवीर सिंह रोडे पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पूर्व कैबिनेट मंत्री, संत सिंह बलबीर सिंह सीचेवाल, बीबी जगीर कौर, सेवा सिंह सेखवां, कुलदीप सिंह वडाला, भगवान सिंह जौहल, गुरप्रताप सिंह वडाला, बाबा हरनाम सिंह खालसा, जत्थे. अवतार सिंह, बलदेव सिंह खैहरा, शरनजीत सिंह ढिल्लों, पवन टीनू, सोहन सिंह ठंडल, वीर सिंह लोपोके, परमिन्द्र सिंह, ढींडसा, परमजीत कौर, गुलशन, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, सेठ सतपाल मल्ल, सिकंदर सिंह मलूका, हरी सिंह ज़ीरा, निर्मल सिंह काहलों, मान सिंह गरचा, सर्बजोत सिंह साबी, जगबीर सिंह बराड़, जरनैल सिंह वाहद आदि नेता इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित थे।