हरियाणा : जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली आज

जींद,15 फरवरी - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज एक बाइक रैली करके पार्टी के मिशन-2019 का आगाज करेंगे। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बिना नंबर की बाइक पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली का जायजा लेने जींद पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का जिस तरीके से विरोध किया जा रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं है।