हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा जीतेगी - अमित शाह 

जींद, 15 फरवरी- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावों में हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा जीतेगी और इस जीत से ही हरियाणा की सभी दसों सीटों पर भगवा लहराया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम पल-पल और पाई-पाई का हिसाब जनता को देगें।