रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार

संगरूर, 15 फरवरी (सत्यम्) : पुलिस के विजीलैंस विभाग द्वारा ज़मीन का इंतकाल करने बदले 10 हजार रूपए रिश्वत लेने वाले पटवारी को रंगे हाथों काबू करने का दावा किया है। विजीलैंस संगरूर के डी.एस.पी. हंस राज ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव हेड़ीके पास रहते उसके चाचा कपूरा सिंह द्वारा अपनी अढाई एकड़ निवासी गुरप्रीत सिंह के नाम करवा दी थी तथा करीब 2 माह पहले कपूरा सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह द्वारा अपने चाचा की अढाई किले जमीन का इंतकाल अपने नाम करवाने के लिए संबंधित पटवारी गुरदर्शन सिंह से मुलाकात की। गुरदर्शन सिंह द्वारा इंतकाल करने के इवज़ में 12 हजार रूपए रिश्वत की मांग की परंतु गुरप्रीत सिंह द्वारा 10 रूपए में बात तय कर ली गई। हंस राज ने बताया कि गुरप्रीत सिंह द्वारा इस मामले की जानकारी विजीलैंस विभाग को दी गई तथा जिसके चलते आज विजीलैंस विभाग द्वारा सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी गुरदर्शन सिंह को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवसर पर थानेदार त्रिलोचन सिंह, थानेदार सुदर्शन कुमार, रीडर राजविन्द्र सिंह, सिपाही गुरप्रीत सिंह, महिला सिपाही गुरजिन्द्र कौर तथा होमगार्ड कर्मजीत सिंह भी टीम में उपस्थित थे।