कांग्रेस की धक्केशाही बर्दाशत नहीं की जायेगी - सांपला

लुधियाना, 16 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्य प्रधान विजय सांपला ने कहा है कि लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की धक्केशाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। धक्केशाही करने वालों का भाजपा और अकाली वर्कर मुंहतोड़ जवाब देंगे। आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सांपला ने पंजाब के चुनाव आयोग से अपील की कि वह लुधियाना में निष्पक्ष चुनाव कराएं जिससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा बना रहे।