‘अक्तूबर’ से छवि बदलेगी : वरुण धवन

मुंबई 16 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘अक्टूबर’ से उनकी छवि बदल जायेगी। वरुण धवन को बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर शुमार किया जाता है। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म अक्टूबर का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। फिल्म का लुक वरुण ने वैलेनटाइंस डे पर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद राजकुमार राव, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर वगैरह ने ट्रेलर की तारीफ की और लिखा कि उन्हें फिल्म का इंतजार है। यह पहली बार है जब वरुण, फिल्मकार सुजीत सरकार के साथ काम कर रहे हैं और फिल्म में एक अलग तरह का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें आशा है यह उनकी छवि को बदलेगा।