प्रियंका ने 10 किमी  पैदल चाल में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 17 फरवरी (वार्ता) :  प्रियंका  पटेल ने पांचवीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों की 10 किमी  पैदल चाल स्पर्धा में 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।  प्रियंका ने 49 मिनट 01:81 सेकंड का समय लेकर यह रिकार्ड बनाया। कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा प्रियंका ने 2004 में बनाया प्रियंका गोस्वामी का 49:16:51 समय का  रिकॉर्ड तोड़ा।ओलम्पियन संदीप कुमार 50 किमी  पैदल चाल में मामूली अंतर से रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। संदीप ने तीन घंटे 56 मिनट 39:71 सेकंड का समय लिया और 3 घंटे 56 मिनट के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से बेहद मामूली अंतर से चूक गए। वह इसके अलावा इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 3:55:00 क्वालिफिकेशन मार्क से भी थोड़ा दूर रह गए।   दिन की तीसरी स्पर्धा पुरुषों की 10 किमी  पैदल चाल में आकाशदीप सिंह ने 43:04.65 का समय लेकर जीत हासिल की।