पाठ कर रही महिला से गुटका साहिब छीनकर की बेअदबी, गिरफ्तार 

लुधियाना,18 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना के ऋषि नगर इलाके में एक युवक की ओर से गुटका साहिब जी की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज प्रातःकाल एक महिला गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रही थी कि उक्त युवक उससे गुटका साहिब छीनकर भाग गया। कथित दोषी ने बाहर जाकर गुटका साहिब के पन्ने फाड़ दिए। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।