लुधियाना पहुंची आस्ट्रेलिया की हाई कमिश्रर हरिन्दर सिद्धू

लुधियाना19 फरवरी- लुधियाना पहुंची आस्ट्रेलिया की हाई कमिश्रर हरिन्दर सिद्धू ने भारत व आस्ट्रेलिया के मध्य संबंधों को दोनों देशों के विकास हेतु अहम बताया है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 3 प्रतिशत आबादी है। इसके अलावा, उन्होंने दोनों देशों में कृषि सहयोग पर भी बल दिया है।