अकालियों ने ‘राज नहीं सेवा’ के नाम पर बटोरा सिर्फ  मेवा : सिद्ध

कोटकपूरा, 19 फ रवरी (गगनदीप जिंदल): पंजाब में पिछले 10 वर्षों तक अकालियों ने ‘राज नहीं सेवा’ के नाम पर सिर्फ  मेवा ही बटोरा है, इन शब्दों का प्रगटावा नवजोत सिंह सिद्ध  कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार ने कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में आयोजित समारोह में किया। पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व सदस्य भाई राहुल सिंह सिद्ध के कार्यालय में आयोजित इस समारोह में नवजोत सिंह सिद्ध  ने लोगों के भारी उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि राज नहीं सेवा के नाम पर अकालियों ने मात्र 10 प्रतिशत सेवा की और 90 प्रतिशत मेवा खाया और अब पंजाब को 3 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में डुबो कर अकाली ‘पोल खोल’ रैलियां कर रहे हैं। सिद्ध ने सुखबीर सिंह बादल पर बरसते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल के अब तक बने 21 अध्यक्षों में से 19 अध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्होंने किसी प्रकार की कोई लूट खसूट नहीं की व न ही कोई नाजायज़ जायदाद बनाई है, पर सुखबीर सिंह बादल व उनके पिता ने अरबों रुपए की नाजायज़ जायदाद बना कर शिरोमणि अकाली दल को अपनी जागीर समझ रखा है व पंजाब को करजाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि अकालियों की सरकार के समय पी.आर.टी.सी. 500 करोड़ के घाटे में चल रही थी, जबकि इनकी डबवाली ट्रांसपोर्ट कम्पनी की बसों की संख्या इस दौरान 1 से बढ़कर 850 तक पहुंच गईं। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल से सवाल किया आज कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार में पी.आर.टी.सी. कैसे मुनाफे  में चल रही है। पंजाब में इंडस्ट्री संबंधी बात करते हुए उन्होंने एन.आर.आई. लोगों को पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया व कहा कि उन्हें हर प्रकार से पंजाब सरकार द्वारा सहयोग दिया जाएगा। नगर कौंसिल कोटकपूरा के अधूरे पड़े सीवरेज कार्यों के लिए 88 करोड़ रुपए देने का ऐलान करने उपरांत सिद्ध  ने कहा कि अगले डेढ़ वर्ष में अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाऐंगे। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को ‘सुक्खा गप्पी’ संबोधित करते हुए खुली चुनौती दी कि वह पंजाब के मुद्दों के बारे में जब चाहे उनसे बहस कर सकते हैं, अगर बहस में वह उन्हें झूठा साबित कर दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल या तो बहस करे या पीठ में खंजर मारना बंद करे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व लोक सभा सदस्य सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में अकाली-भाजपा सरकार पर व्यंगय कसते हुए कहा कि जो सरकार पंजाब में लगातार 10 वर्ष तक राज करती रही है उसे पंजाब के लोगों ने विरोधी पार्टी के रूप में भी स्वीकार नहीं किया, बल्कि आम आदमी पार्टी को विरोधी पार्टी बना कर अकालियों को तीसरे नंबर पर भेज दिया। नशे व गुंडागर्दी के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर्ज के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने ‘यां कन्हैया रेल में यां कन्हैया जेल में’ कहावत के रूप में कहते हुए कहा कि गैंगस्टर्ज या तो पंजाब छोड़ कर कहीं भाग जाएं या अपने आप को कानून के हवाले कर दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन व शांति को भंग करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। कर्ज माफी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकालियों ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान गरीब मजदूरों व किसानों को एक पैसा भी माफ  नहीं किया, जबकि कांग्रेस पार्टी ने गरीब मजदूरों का 50 हजार रुपए व किसानों को 2 लाख रुपए का कर्ज माफ  मात्र 11 महीने की सरकार में कर दिया है। पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व सदस्य व कांग्रेसी नेता भाई राहुल सिंह सिद्धू ने कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्ध  व सुनील जाखड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कोटकपूरा हल्के का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे व सरकार द्वारा जारी ग्रांट राशि के पैसे पैसे का हिसाब देने के लिए वचनबद्ध रहेंगे। मंच संचालक एडवोकेट गुरबीर सिंह संधू सहित इस रैली को ओमकार गोयल, गुरसंत सिंह बराड़, जसविंदर सिंह सिक्खांवाला, रणजीत सिंह वडेरा, सुरजीत सिंह ढिल्लों सादिक, रुलदू सिंह औलख, जगसीर सिंह ने भी संबोधन किया। इस दौरान कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों हल्का विधायक फरीदकोट, जोगिंदर सिंह पंजग्राईं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, बिट्टू रोमाना, गिंदरजीत सिंह सेखों, धनजीत सिंह धनी विर्क, सतपाल डोड, राम प्रकाश चोपड़ा, बसंत सिंह ढिल्लों, महाशा लखवंत सिंह बराड़, उधम सिंह औलख, अजायब सिंह चहल, हरमेल सिंह ढैपई, बलकरन सिंह नंगल, महाशा गुरशविंदर सिंह बराड़, मुकंद सिंह कंदी, कृष्ण गोयल काला, भुपिंदर सिंह सग्गू, सुखजिंदर सिंह बराड़ के अलावा पुलिस व प्रशासन से मुखविंदर सिंह छीना आई.जी. बठिंडा रेंज, राजीव पराशर डिप्टी कमिश्नर, डा. नानक सिंह एस.एस.पी., दीपक पारीक एस.पी.(एच.), केशव हिंगोनिया ए.डी.सी., डा. मनदीप कौर एस.डी.एम., मनविंदर बीर सिंह डी.एस.पी., खेम चंद पराशर एस.एच.ओ. सिटी व गिरीश वर्मा 
भी उपस्थित थे।