लिप और आप कार्यकर्ता आज करेंगे लुधियाना में प्रदर्शन 

लुधियाना, 20 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लोक इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख स. सिमरजीत सिंह बैंस के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट में पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट लोक इंसाफ़ पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज लुधियाना में रोष प्रदर्शन करेंगे। बड़ी संख्या में लिप और आप कार्यकर्ता भारत नगर चौंक में इकठ्ठा होने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने इस स्थिति के साथ निपटने के लिए काफ़ी प्रबंध किये हैं।