मामूली तकरार को लेकर चली गोली, एक घायल 

छेहरटा,21 फरवरी - [वडाली] - थाना छेहरटा के अधीन पड़ते विकास नगर में मामूली तकरार होने पर मोटरसाइकिल सवारों ने एक युवक को गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने एक दोषी को काबू कर लिया है।