फतेहगढ़ साहिब का कबड्डी कप खालसा वारियल खटड़ा की टीम ने जीता 

फतेहगढ़ साहिब,21 फरवरी (भूषण सूद) : धन-धन बाबा जोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी व जगत माता गुजर कौर जी की लासानी शहादत को समर्पित फतेहगढ़ साहिब स्पोर्ट्स एकेडमी (रजि) माधोपुर, टूर्नामेंट कमेटी व जिला कबड्डी कप जिला कांप्लेक्स फतेहगढ़ साहिब के सामने करवाया गया, जिस का उद्घाटन मार्केट कमेटी सरहिन्द के पूर्व चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह संधू, नगर कौंसिल सरहिन्द-फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष शेर सिंह व फतेहगढ़ साहिब स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन मालविन्द्र सिंह टिवाणा ने किया, जबकि इनामों की बांट एस.डी.एम फतेहगढ़ साहिब मनजीत सिंह चीमा, पुडा से पूजा सियाल ग्रेवाल, ए.एस.पी रवजोत ग्रेवाल व डी.एस.पी दलजीत सिंह खख ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह, मैनेजर नत्था सिंह, गांव बलाड़ी के सरपंच गुरमुख सिंह, मास्टर धर्म सिंह कबड्डी कोच, सचिव कुलवंत सिंह सिधवा, निर्मल सिंह निंमा मुल्लांपुर खुर्द, मेजर सिंह चैहिल सानीपुर, तेजिन्द्र सिंह सोनी मंढौर, अमरीक सिंह नलीनी, अमृतपाल सिंह मुल्लांपुर खुर्द, परमजीत सिंह महादियां, शादी राम सानीपुर, सुखविन्द्र सिंह सुखा जल्ला, हरदीप सिंह बदोवाली, जरनैल सिंह बधौछी, हरजीत सिंह मास्टर, रणधीर सिंह महादियां, महिन्द्र सिंह बधौछी, रजिन्द्र सिंह सचिव बधौछी, गुरमीत सिंह सिधूपुर, गुरजीत सिंह रंधावा सानीपुर, जतिन्द्र सिंह घुक, रविन्द्र सिंह काका, बलजिन्द्र सिंह खरे, जोध सिंह माजरा, सपिन्द्र सिंह मंढौर, सेवा सिंह पंजोली, गुरप्रीत सिंह गुरी, मालविन्द्र सिंह टिवाणा, सतनाम सिंह टिवाणा, रजिन्द्र सिंह दुभाली, रणधीर सिंह जलालपुर, लखवीर सिंह खोजेमाजरा, परमजीत सिंह संधू, गुरमीत सिंह खटड़ा, करनवीर सिंह सानीपुर व अमरजीत सिंह मुल्लांपुर आदि मौजूद थे।  इस टूर्नामेंट में खालसा वारियर कबड्डी एकेडमी खटड़ा की टीम ने पहला और शहीद भगत सिंह कबड्डी अकेडमी बरनाला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिन को कृमवार 1 लाख और 75 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लड़कियों का शो मैच भी करवाया गया।