शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का मेला ज़ोरों पर

हमारे एशिया क्षेत्र के देश दक्षिण कोरिया में गत दिनों शुरू हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का मेला अब पूरे ज़ोरों पर है। दक्षिण कोरिया के शहर पियोंगयांग में 9 फरवरी को शुरू हुए यह खेल 25 फरवरी तक चलेंगे। नार्वे में 1994 दौरान हुए खेलों के बाद इस बार का केन्द्र पियोंगयांग सबसे ठंडा शहर माना गया है। शीत ऋतु के इन विशेष खेलों के दौरान वहां दिन का तापमान शून्य 11 और रात को शून्य 20 डिग्री चल रहा है। ओलम्पिक खेलों में भारत सहित 90 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्कीइंग, स्केटिंग, लूश, सकीय जंपिंग, आइस हॉकी, स्नो बोर्डिंग आदि सहित 15 खेलों में 102 से अधिक मुकाबले हो रहे हैं। खेलों के निर्णायक चरण मौके अंक सूची में जर्मनी, हालैंड और अमरीका आगे चल रहे हैं, जबकि बाकी देश भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। ओलम्पिक शुरू होने से एक दिन पूर्व टीमों के  पारम्परिक स्वागत सामरोह के दौरान खेल गांव में भारतीय झंडा भी लहराया गया था। लिऊज खिलाड़ी शिव केशवन, भारतीय टीम के मिशन प्रमुख हरजिंदर सिंह और खेल गांव के मेयर इस संक्षेप समारोह दौरान हाज़िर थे।इन खेलों के दौरान अब तक कई रिकार्ड भी बने हैं। स्वीडन की शैर्ल्ट कला ने पियोंगयांग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के पहले दिन महिलाओं की क्रास कंट्री स्कीय मुकाबला जीत कर इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसी तरह हालैंड के स्पीड स्केटर स्वैन क्रैमर ने लगातार तीसरे शीत ऋतु के ओलम्पिक खेलों में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाते रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। पुरुषों के स्पीड स्केटिंग के इस मुकाबले में क्रैमर ने ओलम्पिक रिकार्ड बनाते 6 मिनट 09.76 सैकेंड का समय लेकर ओलम्पिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इस तरह करते वह एक ही मुकाबले में लगातार 3 ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। इन खेलों की और विशेषता यह भी रही है कि रूस की आज़ाद एथलीट सिर्फ 15 वर्ष की ऐलीना जागितोवा ने फिगर स्केटिंग टीम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन द्वारा रजत पदक अपने नाम करके शीत ओलम्पिक खेलों को यादगार बना दिया।पहला शीतकालीन ओलम्पिक खेलते हुए स्कूली बच्ची जागितोवा ने बर्फ पर फिगर स्केटिंग में अपनी कला से सभी का दिल जीत लिया और 20 से अधिक अंक लेकर अमरीका की अनुभवी खिलाड़ी मिराई नागासू को पीछे छोड़ दिया था। पिछले महीने ही जागितोवा ने अपनी साथी एवजीवि मेदवेदेवा को यूरोपियन चैम्पियनशिप में हरा कर स्वर्ण पदक जीता था। रूस की ओर से ही आज़ाद एथलीट एलैक्जैंडर क्रूश चेलनितकी और एनेस्तासिया ब्रिजगालोवा की पति-पत्नी की जोड़ी ने खेलों के कुर्लिंग मिक्सड डब्लज़ मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर ओलम्पिक में अपना पहला पदक जीत लिया। स्मरण रहे कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी (आई.ओ.सी.) की ओर से रूस पर पाबंदी के फैसले अनुसार रूसी एथलीट रूस की बजाय ‘ओलम्पिक एथलीट रशिया’ के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। हमारे भारत देश में जीयो टी.वी. शीत ऋतु ओलम्पिक खेलों का पूरे भारत में सीधा प्रसारण कर रहा है।