यमुनानगर में दो दिन पहले हुई केरोसिन व्यापारी की हत्या की गुत्थी सुलझी

यमुनानगर, 22 फरवरी - (कुलदीप सैनी) - यमुनानगर में दो दिन पहले हुई केरोसिन व्यापारी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सरदारा सैनी नाम के व्यापारी की उसी के कार्यलय के रेस्ट रूम में हत्या हुई थी। डिटेक्टिव स्टाफ ने दो लोगो को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एक वहीं का पुजारी नेत्रपाल उर्फ नेतराम और उसके एक साथी शुभम उर्फ सुनील सुध को गिरफ्तार किया गया है। पुजारी को सरदारा सिंह ने कई महीने से वेतन नही दिया था। सरदारा सिंह पुजारी की पत्नी पर गन्दी नज़र रखता था। मीट काटने वाले गंडासे से कई बार वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड हासिल करेगी।