ज़िला चुनाव अधिकारी कांग्रेस वर्कर के तौर पर कर रहा है काम - अकाली-भाजपा ने लगाया दोष

लुधियाना, 22 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि  अकाली दल ने नगर निगम के चुनाव करवा रहे ज़िला चुनाव अधिकारी पर कांग्रेस के वर्कर के तौर पर काम करने का दोष लगते हुए मुख्य चुनाव आयोग को शिकायत की है। भाजपा के ज़िला प्रधान रवीन्द्र अरोड़ा और अकाली दल के ज़िला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस द्वारा अकाली भाजपा वर्करों को नाजायज हिरासत में लेकर अत्याचार किया जा रहा है। उनको चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। उह्नोने बताया कि इन चुनाव आधिकारियों द्वारा लोकतंत्र का कत्ल किया जा रहा है।