राज्य में जल्द ही लग सकता है वित्तीय आपातकाल : सुखबीर

अमलोह, 22 फरवरी (शास्त्री गुरुदत्त शर्मा/ रिशू गोयल) : आज पंजाब का हर वर्ग कांग्रेस सरकार के लोग विरोधी फैसलों के कारण सड़कों पर आ चुका है, कांग्रेस सरकार के हालात यह बन चुके हैं कि किसी भी समय पंजाब में वित्तीय आपातकालीन स्थिति लग सकती है। यह बात शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने आज हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की अगुवाई में हलका अमलोह की अनाज मंडी में की गई विशाल पोल-खोल रैली को संबोधित करते हुए कही। स. बादल ने कहा कि जो स्कीमें अकाली-भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को दी गई थी, उनको जहां कैप्टन सरकार के द्वारा मुकंमल तौर पर बंद कर दिया गया है, वहीं चुनाव के समय पंजाब की जनता के साथ किए वायदों से भी कैप्टन साहिब पीछे हट चुके हैं, जिसको लेकर शिरोमणि अकाली दल के द्वारा कांग्रेस को जवाबदेह बनाने के लिए यह पोल खोल रैलियां की जा रही हैं। उन्होंने हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि चाहे वह पंजाब में पहले भी कई पोल-खोल रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, परन्तु जो एकत्र राजू खन्ना की अगुवाई में अमलोह में हुआ है उससे वह पुरी तरहा से संतुष्ट हैं, उस ने आने वाले समय में हलका अमलोह से राजू खन्ना की जीत को यकीनी बताया। पोल-खोल रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बड़े-बड़े वायदे कर कांग्रेस पार्टी ने सरकार तो बना ली है, परन्तु इसको चलाने का तजुर्बा किसी भी कांग्रेसी लीडर के पास नहीं है। जिस कारण आज पंजाब की स्थिति पूरी तरह से डगमगा चुकी है। रैली को संबोधित करते हुए हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने जहां पार्टी अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का इस पोल खोल रैली में पहुंचने पर स्वागत किया, वहीं उन्होंने हलका अमलोह की समूची संगत व लीडरशिप व कार्यकर्ताओं का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिन्होंने आज इस पोल खोल रैली में बसों, कारों, ट्रालियों व अपने अपने अन्य वाहनों के द्वारा बड़ी संख्या में शिरकत कर इस रैली को कामयाब बनाया। इस रैली को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जंगीर कौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, ज़िला जत्थेदार स्वर्ण सिंह चनार्थल व भाजपा के ज़िला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना के द्वारा ज़िले की सीनियर लीडरशिप को साथ लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल व पूर्व कैबिनेट मंत्री स: बिक्रम सिंह मजीठिया का विशेष सम्मान किया गया। 
इस मौके पर हलका सरहिन्द के मुख्य सेवादार दीदार सिंह भट्टी, हलका बस्सी पठानां के मुख्य सेवादार दरबारा सिंह गुरु, पूर्व सदस्य लोकसभा बीबी सतविन्द्र कौर धालीवाल, पूर्व विधायक जसटिस निर्मल सिंह, यूथ अकाली दल के वरिष्ठ प्रवक्ता हरसुखन्द्र सिंह बब्बी बादल, पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह रखड़ा, वरिष्ठ प्रवक्ता मक्खन सिंह लालका, हलका नाभा के इंचार्ज कबीरदास, हलका पटियाला दिहाती के इंचार्ज सतवीर सिंह खटड़ा, बीबी किरनदीप कौर खन्ना प्रदेश सलाहकार स्त्री अकाली दल, शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई रविन्द्र सिंह खालसा, बीबी मनप्रीत कौर हुंदल जिला अध्यक्ष स्त्री अकाली दल, यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य अमित राठी आदि उपस्थित थे।