दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने अनाज मंडी की नज़रबंद 

चीमा मंडी (संगरूर), 23 फरवरी - (दलजीत सिंह मक्कड़) - अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) के हज़ारों किसानों को पुलिस ने घेर कर स्थानीय अनाज मंडी में नज़रबंद किया है। किसान नेताओं ने पूरे पंजाब के किसानों को यहां आने का न्यौता दिया है। किसान नेता मौके पर ही पक्का मोर्चा लगा रहे हैं, क्योंकि पुलिस प्रशासन इनको आगे नहीं जाने देगा।