सपना दीदी की कहानी पर फिल्म नहीं बना रहे विशाल

मुंबई 23 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि वह माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित फिल्म नही बना रहे हैं। विशाल, इरफान खान और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 80 के दशक की मुंबई की माफिया क्वीन सपना दीदी पर आधारित है। विशाल ने हालांकि इस बात का खंडन किया है।  विशाल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है,  मैं यह साफ कर दूं कि फिल्म का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है और यह सपना दीदी की कहानी नहीं है। हां, इसे हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई से लिया गया था लेकिन जैसे-जैसे कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम हुआ इसने एक नया ही रूप ले लिया है। अब इसका ऊपर लिए गए नामों से कोई लेना-देना नहीं है।॑